CNIN News Network

राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई एंबुलेंस, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल

14 Nov 2026   19 Views

राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई एंबुलेंस, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल

Share this post with:


महासमुंद। मरीज को इलाज के बाद ओडिशा लेकर जा रही एंबुलेंस राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और घटनास्थल पर ही दो महिलाओं की तीन हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए जिन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है जहां उनका इलाज जारी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक एंबुलेंस क्रमांक सीजी 04 एनएच 7746 एक मरीज को इलाज कराने के बाद ओडिशा लेकर जा रही थी। इसी दौरान बागबाहरा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर देवाशीष स्कूल के पास एंबुलेंस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया। वाहन में सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। इस भीषण दुर्घटना में एंबुलेंस में सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो महिलाओं और एक पुरुष को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को एंबुलेंस से बाहर निकाला गया। पुलिस ने दोनों मृत महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे में घायल तीनों लोगों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद सभी घायलों को बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस में सवार मरीज और अन्य लोग ओडिशा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हालांकि, मृतकों और घायलों की पहचान को लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस उनकी पहचान की पुष्टि करने में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि एंबुलेंस सड़क किनारे खड़ी ट्रक से किन परिस्थितियों में टकराई। हादसे के पीछे एंबुलेंस की तेज रफ्तार, चालक की लापरवाही या कोई अन्य वजह थी, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल इस हादसे में दो महिलाओं की मौत और तीन लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web