Share this post with:
रायपुर। गोंडवाना भवन गोंदवारा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति व छत्तीसगढ़ गोंडवाना संघ की रविवार को बैठक हुई जिसमें 28 अगस्त को इंडोर स्टेडियम रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय भोजली महोत्सव 2026 कार्यक्रम की तैयारी को लेकर चर्चा की गई तथा कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने विभागवार जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसमें गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति के प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रभान नेताम, संयोजक लच्छण मरकाम, प्रदेश अध्यक्ष सनाऊ धुर्वे, महासचिव प्रीतम, गजानंद नुरूटी, युवा प्रभाग - प्रकाश नेताम, मनोज मंडावी, सतीश मरकाम, चमरू मरकाम, नरेश मंडावी, सूर्या, नीरज तुमरेकी, जगदीश नेताम, गौकरण कुंजाम, डूमन ओटी सहित 300 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
28 अगस्त को प्रात: 9 बजे से रात्रि तक सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय भोजली महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा के नेताप्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष, विधानसभा म.प्र. एवं प्रदेश अध्यक्ष आदिवासी विकास परिषद म.प्र. उमंग सिंघार, (अखिल भारतीय कांग्रेस राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य नई दिल्ली के कमलेश्वर पटेल, छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज उपस्थित रहेंगे। विशिष्ठ अतिथि के रुप में अ.भा. आदिवासी कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय समन्वयक समिति व छ.ग. राज्य प्रभारी नारायण सिंह पट्टा, पूर्व केबिनेट मंत्री एवं विधायक डिंडौरी म.प्र. ओमकार मरकाम, मंडला विधायक चैन सिंह वरकड़े, रायपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शंकर कुमार मेमन, पूर्व पार्षद सतनाम पनाग के अलावा पूर्व जनपद अध्यक्ष, पाली गुरुमाता दुलेश्वरी सिदार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
Share this post with:
16 Aug 2026 7 Views
16 Aug 2026 14 Views
16 Aug 2026 10 Views
15 Aug 2026 27 Views
14 Aug 2026 20 Views