Share this post with:
नई दिल्ली-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ के विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति को लेकर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने नवीन को प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। बस्तर समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में विकास को गति देने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और आमजन तक योजनाओं का प्रभावी लाभ पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने प्रदेश में सुशासन को मजबूत करने के लिए किए जा रहे नवाचारों और विकास की प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति देने के साथ संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। उनके कुशल एवं ऊर्जावान नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से निरंतर सशक्त हो रही है और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।
भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) October 2, 2026
उनके कुशल एवं ऊर्जावान नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से निरंतर सशक्त हो रही है और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।… pic.twitter.com/yBnaqQwBp8
Share this post with:
02 Oct 2026 10 Views
01 Oct 2026 1439 Views
01 Oct 2026 2958 Views
01 Oct 2026 3137 Views