Share this post with:
00 एसईसीएल मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
बिलासपुर। साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) का 42वां स्थापना दिवस बुधवार को बिलासपुर स्थित कंपनी मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दो दिवसीय स्थापना दिवस समारोह के दूसरे दिन मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित मुख्य समारोह में कंपनी के पूर्व अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशकों एवं पूर्व निदेशकों ने शिरकत की तथा एसईसीएल की गौरवशाली यात्रा से जुड़े अपने अनुभवों एवं स्मृतियों को साझा किया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन उपस्थित रहे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, निदेशक (तकनीकी-संचालन) रमेश चंद्र महापात्र एवं निदेशक (तकनीकी-योजना/परियोजना) नृपेंद्र नाथ की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर अपने संबोधन में सीएमडी श्री हरीश दुहन ने कहा कि एसईसीएल की गौरवशाली यात्रा में हमारे पूर्व नेतृत्व एवं कोयला कर्मवीरों का अमूल्य योगदान रहा है। राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारा सर्वोपरि दायित्व है। हमें अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए देश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में योगदान देना है। उन्होंने टीम एसईसीएल की क्षमताओं पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए सभी से सामूहिक प्रयासों के माध्यम से कंपनी के निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने तथा एसईसीएल को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया।
समारोह में अति विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री एम.एन. झा, श्री एम.के. थापर, श्री एम.पी. दीक्षित, श्री ए.के. सिंह, श्री ओम प्रकाश, श्री बी.आर. रेड्डी, श्री प्रेम सागर मिश्रा, पूर्व निदेशक (तकनीकी-योजना/परियोजना) एवं एनसीएल के पूर्व सीएमडी श्री पी.के. सिन्हा, पूर्व निदेशक (कार्मिक) श्री के.के. श्रीवास्तव, श्री राधेश्याम सिंह, पूर्व निदेशक (वित्त) श्री ए.के. कोमावार, पूर्व निदेशक (कार्मिक) श्री अनिल कुमार सिंह, पूर्व निदेशक (तकनीकी-संचालन) श्री आर.पी. ठाकुर, पूर्व निदेशक (वित्त) श्री श्याम मुरारी चौधरी, पूर्व निदेशक (तकनीकी-संचालन) श्री मनोज प्रसाद एवं पूर्व निदेशक (वित्त) श्री जी. श्रीनिवासन उपस्थित रहे।
Share this post with:
25 Nov 2026 268 Views
25 Nov 2026 258 Views
24 Nov 2026 418 Views
23 Nov 2026 427 Views
21 Nov 2026 666 Views
21 Nov 2026 734 Views