Share this post with:
रायपुर। बुधवार की सुबह नगर निगम का अमला बड़ी संख्या में बुलडोजरों के साथ रावतपुरा फेस-2 कॉलोनी पहुंचा, जहां नियमों के विपरीत बनाए गए मकानों पर तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान निगम अधिकारियों के साथ पुलिस बल भी मौके पर मौजूद थे।
रावतपुरा फेस-2 कॉलोनी में नगर निगम की ओर से करीब 40 मकान मालिकों को नोटिस जारी किया गया था। इन मकानों का निर्माण स्वीकृत नक्शे के बिना कराया गया है। नोटिस जारी होने के बाद कार्रवाई की स्थिति बनने पर निगम की टीम बुधवार को मौके पर एक दर्जन बुलडोजर के साथ पहुंची और चलाने की कार्रवाई शुरु की। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई थी।
Share this post with:
16 Sep 2026 13 Views
16 Sep 2026 2 Views
16 Sep 2026 3 Views
15 Sep 2026 29 Views
14 Sep 2026 2761 Views
14 Sep 2026 3769 Views
13 Sep 2026 15771 Views
13 Sep 2026 11896 Views
12 Sep 2026 13023 Views
12 Sep 2026 10604 Views
12 Sep 2026 10708 Views