CNIN News Network

रावण पुतले बिकने के लिए तैयार.,पर कुछ महंगे हो गए हैं

18 Oct 2026   17 Views

रावण पुतले बिकने के लिए तैयार.,पर कुछ महंगे हो गए हैं

Share this post with:

 

 

रायपुर। हर साल मीडिया में खबर आती है कि रावण पुतलों पर भी महंगाई का असर,आखिर पुतला बनाने वालों ने बता ही दिया कि इस बार भी आप जिस रावण पुतले को खरीदने आओगे वह 15 से 20 फीसदी अधिक रकम देकर खरीदनी होगी। अब आपके ऊपर है कि कितना महंगा रावण पुतले का दहन कर सकते हैं। बनाने वालों ने पुतला तैयार कर खड़ा कर दिया है,अलग-अलग मुखौटे,अलग-अलग पोशाक अलग साइज। उनका कहा है कि सबसे ज्यादा महंगा तो बांस हो गया है जिसे मुख्य रुप से उपयोग में लाया जाता है। कागज, रंगीन कागज, कपड़ा, पेंट और सजावट में इस्तेमाल होने वाले दूसरे सामान की बढ़ती कीमतों की वजह से लागत बढ़ गई है।ये बात तो रेडीमेड रावण पुतलों की हैं। जहां पर बड़े आयोजन हो रहे हैं वहां पर तो पिछले कई दिनों से कारीगर तैयारी में लगे हुए हैं कल फाइनल टच दे देंगे। डब्ल्यूआरएस,रावणभाटा मैदान,टिकरापारा,शंकरनगर बीटीआई,रामकुंड,चौबेकालोनी,कोटा,सप्रे स्कूल मैदान,सेजबहार,बोरियाखुर्द से लेकर और भी जगहों पर भव्य आयोजन की तैयारी हो गई है। अतिथि भी तय हो गये हैं,मंच भी बन गया है बस तीर छूटने के लिए 20 अक्टूबर शाम छह से सात बजे के बीच तक इंतजार करना होगा। 

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web