Share this post with:
रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान 30 जून, को चलाया गया। जिसमें रायपुर स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, 18 ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले 158 यात्री पकड़े गए, जिससे 1,48,555 राजस्व प्राप्त हुआ। अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वाले 72 यात्रियों से 55,635 रूपये राजस्व प्राप्त हुआ, अधिक लगेज लेकर यात्रा करने वाले 12 यात्रियों से 1750 रूपये राजस्व प्राप्त हुआ और रेलवे स्टेशन पर कचरा फैलाने वाले 03 यात्रियों से 3000 रूपये राजस्व प्राप्त हुआ ।
इस किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान में कुल 245 मामलों को दर्ज कर 02,08,940 रुपए राजस्व प्राप्त किया गया। इस टिकट चेकिंग का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को उचित टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूक करना था ।इस टिकट चेकिंग अभियान का संचालन सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री अविनाश कुमार आनंद के द्वारा एवं 02 मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, 03 वाणिज्य निरीक्षक, 15 टिकट चेकिंग स्टाफ, 02 आरपीएफ स्टाफ शामिल रहे।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा समय-समय पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । जिससे यात्रियों को टिकट लेने के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है, साथ ही यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है कि वे उचित टिकट लेकर सही कोच में बैठे एवं अपनी सुखद यात्रा करें एवं टिकट चेकिंग में रेलवे प्रशासन को सहयोग करें।
Share this post with:
01 Jul 2026 48 Views
01 Jul 2026 10 Views
30 Jun 2026 16 Views
26 Jun 2026 58 Views
25 Jun 2026 48 Views