Share this post with:
रायपुर। बिलासपुर-झारसुगुड़ा रेल लाइन पर चांपा स्टेशन को चौथी लाइन से जोडऩे और ऑटो सिग्नलिंग कार्य के कारण 6 से 18 दिसंबर तक राजधानी रायपुर से बिलासपुर, कोरबा और रायगढ़ की ओर सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढऩे वाली हैं। रेलवे की संशोधित समय-सारिणी के अनुसार इस दौरान रायपुर-कोरबा पैसेंजर और रायपुर-गेवरारोड मेमू सहित कुल 13 लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और गोंडवाना एक्सप्रेस जैसी प्रमुख लंबी दूरी की गाडिय़ां बिलासपुर में ही समाप्त व प्रारंभ होंगी, जबकि 11 एक्सप्रेस ट्रेनें एक से नौ घंटे तक की देरी से रवाना होंगी।
रायपुर से जुडऩे वाली ये लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द
6 से 17 दिसंबर तक गाड़ी संख्या 68746 रायपुर-गेवरारोड मेमू, 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर और 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू रद्द रहेंगी। 7 से 18 दिसंबर तक गाड़ी संख्या 68745 गेवरारोड-रायपुर मेमू, 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर, 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू, 68734/68733 बिलासपुर-गेवरारोड-बिलासपुर मेमू, 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू, 68737/68738 रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू और 58210 बिलासपुर-गेवरारोड पैसेंजर का परिचालन बंद रहेगा।
बिलासपुर से ही चलेंगी छत्तीसगढ़ और गोंडवाना एक्सप्रेस
रेलवे के निर्णय के तहत 7 से 18 दिसंबर तक 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस कोरबा के बजाय बिलासपुर से रवाना होगी। इसी तरह 18518 विशाखापटनम-कोरबा लिंक एक्सप्रेस (6 से 17 दिसंबर) बिलासपुर में समाप्त होगी और 18517 कोरबा-विशाखापटनम लिंक एक्सप्रेस (7 से 18 दिसंबर) बिलासपुर से ही प्रारंभ होगी। इसके अलावा 12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस (10 व 12 दिसंबर) बिलासपुर में समाप्त होगी और 12409 रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस (12 व 14 दिसंबर) बिलासपुर से रवाना होगी। वहीं 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू (7 से 18 दिसंबर) भी बिलासपुर तक ही चलेगी।
हसदेव एक्सप्रेस बनेगी पैसेंजर, 11 ट्रेनें होंगी लेट
यात्रियों की सुविधा के लिए 7 से 18 दिसंबर तक 18250/18249 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस कोरबा से बिलासपुर के बीच पैसेंजर बनकर चलेगी। वहीं 10 से 12 दिसंबर तक 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस नौ घंटे और 12 से 14 दिसंबर तक 18477 पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस सात घंटे देरी से चलेगी। इसके अलावा 10 से 14 दिसंबर तक 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस तीन घंटे, 12809 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस ढाई घंटे, 11 से 15 दिसंबर तक 12070 गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी और 18249 रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस दो-दो घंटे देरी से रवाना होंगी। 11-12 दिसंबर को 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस तीन घंटे 15 मिनट, 14 दिसंबर को 12880 भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस चार घंटे 15 मिनट, 15 दिसंबर को 22866 पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे तथा 13 से 15 दिसंबर तक हीराकुंड और शिवनाथ एक्सप्रेस एक-एक घंटे विलंब से रवाना होंगी।
एक नजर में जानें अपनी ट्रेन की स्थिति
रद्द रहने वाली 13 लोकल ट्रेनें-
68746 रायपुर-गेवरारोड मेमू — 6 से 17 दिसंबर
68745 गेवरारोड-रायपुर मेमू — 7 से 18 दिसंबर
58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर — 6 से 17 दिसंबर
58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर — 7 से 18 दिसंबर
68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू — 6 से 17 दिसंबर
68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू — 7 से 18 दिसंबर
68734/68733 बिलासपुर-गेवरारोड-बिलासपुर मेमू — 7 से 18 दिसंबर
68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू — 7 से 18 दिसंबर
68737/68738 रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू — 7 से 18 दिसंबर
58210 बिलासपुर-गेवरारोड पैसेंजर — 7 से 18 दिसंबर
आधे रास्ते तक ही चलने वाली 7 ट्रेनें
18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (7 से 18 दिसंबर) — कोरबा के बजाय बिलासपुर से चलेगी
18518 विशाखापटनम-कोरबा लिंक एक्सप्रेस (6 से 17 दिसंबर) — बिलासपुर में ही समाप्त होगी
18517 कोरबा-विशाखापटनम लिंक एक्सप्रेस (7 से 18 दिसंबर) — कोरबा के बजाय बिलासपुर से चलेगी
12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस (10 व 12 दिसंबर) — बिलासपुर में ही समाप्त होगी
12409 रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस (12 व 14 दिसंबर) — रायगढ़ के बजाय बिलासपुर से चलेगी
68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू (7 से 18 दिसंबर) — झारसुगुड़ा के बजाय बिलासपुर तक ही चलेगी
घंटों देरी से छूटने वाली 11 एक्सप्रेस ट्रेनें
18478 ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस (10 से 12 दिसंबर) — 9 घंटे लेट
18477 पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस (12 से 14 दिसंबर) — 7 घंटे लेट
22866 पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस (15 दिसंबर) — 4 घंटे 30 मिनट लेट
12880 भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस (14 दिसंबर) — 4 घंटे 15 मिनट लेट
12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस (11 व 12 दिसंबर) — 3 घंटे 15 मिनट लेट
12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस (10 से 14 दिसंबर) — 3 घंटे लेट
12809 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस (10 से 14 दिसंबर) — 2 घंटे 30 मिनट लेट
12070 गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस (11 से 15 दिसंबर) — 2 घंटे लेट
18249 रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस (11 से 15 दिसंबर) — 2 घंटे लेट
20807 विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस (13, 14 व 15 दिसंबर) — 1 घंटा लेट
18239 कोरबा-इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस (13, 14 व 15 दिसंबर) — 1 घंटा लेट
पैसेंजर बनकर चलने वाली ट्रेन
18250/18249 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस (7 से 18 दिसंबर) — कोरबा से बिलासपुर के बीच पैसेंजर बनकर चलेगी
Share this post with:
22 Nov 2026 13 Views
22 Nov 2026 34 Views
21 Nov 2026 164 Views
21 Nov 2026 183 Views
20 Nov 2026 289 Views
20 Nov 2026 273 Views
20 Nov 2026 294 Views
20 Nov 2026 308 Views
20 Nov 2026 280 Views