CNIN News Network

रायपुर रेल मंडल में सतत खाद्य प्रणालियाँ अपनाएँ थीम पर चलाया गया जागरूकता अभियान

05 Nov 2026   11 Views

रायपुर रेल मंडल में सतत खाद्य प्रणालियाँ अपनाएँ थीम पर चलाया गया जागरूकता अभियान

Share this post with:


00 भोजन की बर्बादी रोकने एवं स्वच्छता बनाए रखने के प्रति वेंडरों, रेलकर्मियों और यात्रियों को किया गया जागरूक
रायपुर।पर्यावरण संरक्षण एवं सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे द्वारा 1 से 7 नवम्बर तक आयोजित ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल में मिशन लाइफ के तहत विभिन्न जागरूकता एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।
इसी कड़ी में सतत खाद्य प्रणालियाँ अपनाएँ थीम पर रायपुर मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत खानपान स्टॉलों एवं कैटरिंग क्षेत्रों में पोस्टर लगाकर वेंडरों, रेलकर्मियों एवं यात्रियों को भोजन की बर्बादी रोकने तथा खाद्य संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान ट्रेनों एवं प्लेटफॉर्म पर खानपान सामग्री बेचने वाले विक्रेताओं से संवाद कर उन्हें खाद्य पदार्थों की बर्बादी रोकने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही यात्रियों से व्यक्तिगत संपर्क कर आवश्यकता के अनुसार ही भोजन लेने, भोजन व्यर्थ न करने तथा उपयोग के बाद कचरे को निर्धारित डस्टबिन में डालने की अपील की गई।
इसके अतिरिक्त रेलवे स्टेशनों के फूड स्टॉल एवं कैटरिंग क्षेत्रों में खाद्य बर्बादी रोकने संबंधी पोस्टर एवं डिजिटल संदेश प्रदर्शित किए गए। स्टेशन की उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से भी यात्रियों को भोजन की बर्बादी रोकने एवं स्वच्छता बनाए रखने का संदेश प्रसारित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य दैनिक जीवन में जिम्मेदार खानपान की आदतों को प्रोत्साहित करना, खाद्य संसाधनों का संरक्षण करना तथा रेलवे परिसरों को स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करना है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web