CNIN News Network

रायपुर रेल मंडल के टिकट चेकिंग स्क्वाड ने डुप्लीकेट एमएसटी रेल टिकट बनाने वालों को पकड़ा

30 Apr 2026   4 Views

रायपुर रेल मंडल के टिकट चेकिंग स्क्वाड ने डुप्लीकेट एमएसटी रेल टिकट बनाने वालों को पकड़ा

Share this post with:


रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की सक्रियता से निर्देशानुसार ट्रेन संख्या 68705 (रायपुर-डोंगरगढ़ लोकल) में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। दुर्ग में आयोजित फोर्ट्रेस चेकिंग (किलाबंदी टिकट चेकिंग) के दौरान श्रीमती प्रिया, वरिष्ठ टिकट एग्जामिनर, दुर्ग के द्वारा डुप्लीकेट एमएसटी (छ: माही) का मामला पकड़ा गया, जिसकी सूचना तत्पश्चात उच्च अधिकारियों को दी गई।
टिकट चेकिंग स्टाफ ने यू टी एस ऑन मोबाइल ऐप के एमएसटी टिकट की इमेज का दुरुपयोग करते हुए डुप्लीकेट एमएसटी बनाकर यात्रा करने वाले संदिग्धों को पकड़ा। किलाबंदी टिकट चेकिंग के दौरान एक यात्री के पास डुप्लीकेट एमएसटी टिकट पाया गया जिसकी गहनता से जांच करने पर वह टिकट डुप्लीकेट निकला पूछताछ के दौरान तथ्यों से प्लानिंग करके पकड़ा गया उसके अन्य साथी भी पकड़े गए। जांच के दौरान शंकराचार्य कॉलेज के 4 छात्र इस धोखाधड़ी में संलिप्त पाए गए। मुख्य आरोपी कुलदीप ने स्वीकार किया कि उसने फर्जी टिकट तैयार किया, जिसे उसने अपने 02 साथियों के साथ साझा किया, जिन्होंने आगे इसे अन्य लोगों तक प्रसारित किया। छात्रों के अनुसार, हर्ष नामक एक छात्र इन फर्जी टिकटों को अन्य यात्रियों को बेचने में संलिप्त था। हालांकि हर्ष अभी पकड़ नहीं आया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी ने अधीनस्थ अधिकारियों कर्मचारियों को टिकट चेकिंग के दौरान टिकटो की गहन जाँच के निर्देश दिए ।
ये पकड़े गए
(1) कुलदीप बिश्नोई उम्र 20 साल
(2) यू ओंकार उम्र 20 साल
(3) अखिलेश साहू उम्र 19 साल
(4) राहुल साहू उम्र 20 साल

Share this post with:

AD R.O. No. - 13766/84

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web