Share this post with:
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन हेतु परिचालन, विद्युत परिचालन, इंजीनियरिंग तथा सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों के साथ कर्मचारी विश्राम गृह, रायपुर स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
शंटिंग के दौरान बरती जानेवाली सावधानियां एवं ट्रेन का सुचारु संचालन के लिए ट्रेन मैनेजर का कर्तव्य, स्पैड से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियाँ एवं ट्रेन पार्टिग तथा अनकपलिंग से बचाव के लिए चालक द्वारा ली जाने वाली सावधानियाँ, इंजीनियरिंग विभाग के द्वारा कार्य स्थल की संरक्षा एवं निजी संरक्षा, पॉइंट्स एवं सिग्नल की विफलता के दौरान परिचालन एवं सिग्नल कर्मचारियों के द्वारा बरती जनेवाली सावधानियां, रेल कार्यालयों में राजभाषा कार्यन्वयन की आवश्यकता, हाल ही में हुई दुर्घटनाओं का विश्लेषण एवं ट्रेन में आग से बचाव तथा अग्निशामक यंत्र का उपयोग एवं प्रदर्शन। इस संरक्षा सेमिनार में श्री सुरेश चन्द्र, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी/रायपुर तथा श्री निकेश कुमार पाण्डेय, राजभाषा अधिकारी/रायपुर के साथ-साथ श्री त्रिनाथ मोहन्ती, संरक्षा सलाहकार सहित अन्य संरक्षा सलाहकारो ने सेमिनार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संरक्षा संगठन/रायपुर मंडल के द्वारा प्रत्येक माह में 2 संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन रायपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों में किया जाता है, जिससे कर्मचारियों में कार्य करने के दौरान संरक्षा के प्रति जागरुकता लाई जा सके। उक्त संरक्षा संगोष्ठी में संरक्षा सलाहकार, सुपरवाइजर, एवं फील्ड कर्मचारियों को मिलाकर कुल 64 लोगों ने भाग लिया।
Share this post with:
20 Aug 2026 10 Views
20 Aug 2026 17 Views
20 Aug 2026 13 Views
19 Aug 2026 38 Views
19 Aug 2026 30 Views
18 Aug 2026 81 Views
18 Aug 2026 57 Views