CNIN News Network

रायपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एनडीआरएफ-एसडीआरएफ का बचाव अभियान जारी, 239 नागरिकों का सुरक्षित रेस्क्यू

26 Sep 2026   11 Views

रायपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एनडीआरएफ-एसडीआरएफ का बचाव अभियान जारी, 239 नागरिकों का सुरक्षित रेस्क्यू

Share this post with:

रायपुर। जिले के बाढ़ प्रभावित ग्राम भाठागांव, चन्दनीडीह, दतरेंगा एवं काठाडीह में एनडीआरएफ तथा एसडीआरएफ की टीमों द्वारा बचाव अभियान निरंतर जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश एवं एसडीएम श्री नंद कुमार चौबे के मार्गदर्शन में प्रशासन की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
ग्राम काठाडीह में मौके पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री नंद कुमार चौबे, एनडीआरएफ के कमांडिंग ऑफिसर मेजर पवन जोशी तथा तहसीलदार रायपुर श्री राममूर्ति दीवान की टीम द्वारा राहत कार्य किया गया।
ग्राम भाठागांव में नायब तहसीलदार श्री प्रवीण परमार तथा नगर निगम जोन क्रमांक-6 के जोन कमिश्नर श्री हितेंद्र यादव मौके पर मौजूद रहे। यहां अब तक 54 नागरिकों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन, भाठागांव में ठहराया गया है। भवन में बाढ़ प्रभावितों के लिए नाश्ता, भोजन एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है। भाठागांव के केशरी बगीचा, बीजीआर पेट्रोल पंप एवं हरिओम नगर क्षेत्र में बचाव अभियान जारी है।
ग्राम चन्दनीडीह में नायब तहसीलदार श्री सौरभ कश्यप तथा नगर निगम जोन क्रमांक-8 के कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा मौके पर रहे। यहां एनडीआरएफ की टीम द्वारा अब तक 185 नागरिकों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। ग्राम चन्दनीडीह में भी बचाव अभियान लगातार जारी है। जानकारी के अनुसार भाठागांव एवं चन्दनीडीह से अब तक कुल 239 नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखते हुए राहत एवं बचाव कार्य जारी रखा गया है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web