Share this post with:
रायपुर--राजधानी रायपुर में अब घर से निकलने वाली कचरा गाड़ी की लोकेशन और उसके पहुंचने का समय मोबाइल पर पता चल सकेगा। नगर निगम ने शहर के सभी कचरा वाहनों को जीपीएस आधारित डिजिटल निगरानी से जोडऩे का फैसला किया है।
इससे लोगों को कचरा गाड़ी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। गाड़ी नहीं पहुंचने पर निगम कार्यालय के चक्कर भी नहीं लगाने होंगे।अधिकारियों के मुताबिक, शिकायत मिलने पर महज 5 मिनट में वाहन की लोकेशन और रूट रिकॉर्ड देखकर उसकी स्थिति पता की जा सकेगी।सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए नगर निगम इंदौर में इस क्षेत्र में काम कर रही विशेषज्ञ एजेंसी की मदद ले रहा है। अब तक 50 से 60 कचरा वाहनों के रूट डिजिटल किए जा चुके हैं।
तय रूट से वाहन के भटकने, 30 मिनट से ज्यादा देरी करने या किसी जगह बिना वजह 15 से 20 मिनट तक खड़े रहने पर कंट्रोल रूम में अलर्ट जारी होगा। इस व्यवस्था को रेड फ्लैग सिस्टम नाम दिया गया है।
Share this post with:
10 Nov 2026 18 Views
10 Nov 2026 12 Views
09 Nov 2026 25 Views
07 Nov 2026 47 Views
05 Nov 2026 44 Views