Share this post with:
00 केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी करेंगे पुरस्कारों का वितरण
रायपुर। देश में कोयला एवं लिग्नाइट खनन क्षेत्र में वैज्ञानिक प्रबंधन, परिचालन दक्षता, सुरक्षा और सतत विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केंद्रीय कोयला मंत्रालय द्वारा 2 नवंबर को रायपुर में स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में आकलन वर्ष 2024-25 के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कोयला एवं लिग्नाइट खदानों को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।
समारोह में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और पुरस्कारों का वितरण करेंगे। केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे विशिष्ट अतिथि होंगे, जबकि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर कोयला मंत्रालय के सचिव श्री विक्रम देव दत्त, अपर सचिव श्री सनोझ कुमार झा सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, उद्योग जगत के प्रतिनिधि तथा राज्य सरकारों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
Share this post with:
01 Nov 2026 0 Views
01 Nov 2026 0 Views
01 Nov 2026 0 Views
01 Nov 2026 23 Views
31 Oct 2026 36 Views
31 Oct 2026 28 Views
30 Oct 2026 39 Views
30 Oct 2026 45 Views