CNIN News Network

रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग

16 Jul 2026   18 Views

रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग

Share this post with:


रायपुर। छत्तीसगढ़ में अपनी लग्ज़री गाड़ियों को सुरक्षित और खूबसूरत बनाए रखने वाले ऑटोमोबाइल प्रेमियों के लिए एक शानदार खबर है। गाड़ियों की बेहतरीन चमक और सुरक्षा (पेंट प्रोटेक्शन) की लगातार तेज़ी से बढ़ रही रीजनल डिमांड को देखते हुए, आन ऑटोटेक ने रायपुर में अपना दूसरा '3M कार केयर स्टूडियो' लॉन्च कर दिया है। अंबुजा मॉल के ठीक सामने स्थित यह स्टूडियो भी भारत में '3M कार केयर स्टूडियो' की चेन की सर्टिफाइड साइंटिफिक डिटेलिंग तकनीक से अपनी सेवाएं देने लिए पूरी तरह तैयार है।
भव्य उद्घाटन समारोह और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति
इस नई और भव्य फैसिलिटी का औपचारिक शुभारंभ श्री राम कुमार केशरवानी और श्रीमती प्रभा केशरवानी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. विवेक केशरवानी की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। इस हाई-प्रोफाइल इवेंट में शहर के ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के जाने-माने लोगों के साथ ही गाड़ियों के शौकीन लोग शामिल हुए, जिन्होंने इस नई शुरुआत का गर्मजोशी से स्वागत किया।
ग्राहकों का भरोसा और आन ऑटोटेक की मजबूत साख
युवा और दूर की सोच रखने वाले बिज़नेस लीडर श्री प्रशांत केशरवानी के नेतृत्व में 3M कार केयर चेन का यह विस्तार, सीधे तौर पर ब्रांड के प्रति ग्राहकों के उस गहरे विश्वास को दर्शाता है, जिसके चलते पूरे भारत में 3M के 100 से अधिक आउटलेट्स सफलतापूर्वक चल रहे हैं। मध्य भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर में आन ऑटोटेक पहले से ही एक बेहद मजबूत और प्रतिष्ठित नाम है। यह ग्रुप ऑडी, होंडा कार्स, होंडा बिगविंग और रॉयल एनफील्ड जैसे विश्व प्रसिद्ध ब्रांड्स की प्रीमियम डीलरशिप का भी शानदार तरीके से संचालन कर रहा है।

रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग

स्मार्ट डिजाइन, बेहतर सुविधा और ग्राहकों के लिए नया अनुभव
अंबुजा मॉल के सामने इस प्राइम लोकेशन को विशेष रूप से ग्राहकों की सहूलियत को ध्यान में रखकर चुना गया है, ताकि वे मॉल में अपनी रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और आउटिंग के साथ-साथ अपनी गाड़ी की केयर को आसानी से जोड़ सकें। ट्रेडिशनल वर्कशॉप्स की तुलना में, इस नए स्टूडियो को एक बेहद ऑर्गेनाइज़्ड 'फ्लोर प्लान' के साथ डिज़ाइन किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य वर्कफ्लो को बेहतर बना कर हर ग्राहक को बिना किसी परेशानी के एक प्रीमियम अनुभव देना है।
वर्ल्ड क्लास तकनीक
यह नया स्टूडियो पूरी तरह से वर्ल्ड क्लास तकनीकों पर आधारित है जहां आपको 3M के ख़ास कार केयर प्रोडक्ट्स और एक्सेसरीज़ भी मिलती हैं। यहां प्रशिक्षित और सर्टिफाइड विशेषज्ञों की टीम द्वारा दी जाने वाली स्पेशल सर्विसेज़:
· अल्ट्रा-ड्यूरेबल पेंट प्रोटेक्शन फिल्म: गाड़ी के रंग को खरोंच और दाग-धब्बों से बचाने के लिए।
· एडवांस्ड सिरेमिक व ग्राफीन कोटिंग: लंबे समय तक टिकने वाली चमक और मौसम की मार से सुरक्षा।
· प्रीमियम डिटेलिंग और इंटीरियर रिस्टोरेशन: कार के अंदरूनी हिस्से को बिल्कुल नए जैसा बनाना।
· डीप केबिन सैनिटाइजेशन: गाड़ी के भीतर की बारीकी से सफाई और जर्म प्रोटेक्शन।
· हाई-परफॉर्मेंस विंडो फिल्म्स: धूप और गर्मी से बचाने के लिए बेहतरीन क्वालिटी के साथ।
· अंडरबॉडी एंटी-कोरोज़न आर्मर: गाड़ी के निचले हिस्से के लिए मजबूत जंग-रोधी सुरक्षा।
· सिग्नेचर कार स्पा ट्रीटमेंट: आपकी गाड़ी के लिए एक संपूर्ण रिफ्रेशिंग स्पा।
खास आकर्षण: यहां ग्राहकों को 3M की आधुनिक तकनीक का "लाइव डेमोंस्ट्रेशन" भी दिखाया जाएगा, ताकि वे खुद अपनी आंखों से देख सकें कि उनकी गाड़ी पर किए जा रहे ट्रीटमेंट वैज्ञानिक तौर पर कितने कारगर और सटीक हैं।
विज़न: ग्राहकों के ऑटोमोटिव इन्वेस्टमेंट को वैल्यू देना
इस अवसर पर अपने विज़न को साझा करते हुए, श्री प्रशांत केशरवानी ने कहा, "रायपुर में हमारे दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो का यह उद्घाटन हमारे लिए एक बहुत बड़ा माइलस्टोन है। हमारे ग्राहकों ने हम पर जो अविश्वसनीय भरोसा जताया है, उसी से प्रेरित होकर हम ग्राहकों को ध्यान में रखकर विश्वस्तरीय तकनीक के साथ प्रीमियम कार और बाइक केयर सोलूशन्स आपके और करीब ला रहे हैं। हमारा विज़न बिल्कुल साफ है- बेहतरीन सेवाओं के जरिए अपने ग्राहकों की गाड़ियों की चमक बनाए रखते हुए और उनकी इस इन्वेस्टमेंट की वैल्यू को लंबे समय तक बरकरार रखना।"
आन ऑटोटेक के बारे में
आन ऑटोटेक मध्य भारत का एक अग्रणी ऑटोमोटिव एंटरप्राइज है, जिसे उसकी कार्यकुशलता और ग्राहकों के साथ लंबे जुड़ाव यानि कस्टमर रिटेंशन के लिए जाना जाता है। ऑडी, होंडा कार्स, होंडा बिगविंग, रॉयल एनफील्ड और 3M कार केयर जैसे मल्टी-व्हील सेगमेंट्स में लग्ज़री और प्रीमियम पार्टनरशिप संभालते हुए, यह ग्रुप विश्व स्तरीय गुणवत्ता और ग्राहकों की संतुष्टि को सबसे ऊपर रखता है। ग्रुप का यह निरंतर प्रयास है कि वह रीजनल ऑटोमोटिव बाजार में हमेशा नई और बेहतर सुविधाएं लाता रहे।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13910/69

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web