Share this post with:
रायपुर--रायपुर के आसमान में आज भारतीय वायुसेना के सारंग हेलीकॉप्टर उड़ते नजर आएंगे। दोपहर 12:20 से 12:45 बजे के बीच हेलीकॉप्टर शहर के ऊपर से गुजरेंगे। शहरवासी अपने घरों की छतों से इनकी उड़ान देख सकेंगे।
राज्योत्सव के अवसर पर 2 नवंबर को नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में सारंग टीम का एयर शो आयोजित किया जाएगा। इससे पहले आज (30 अक्टूबर) रायपुर में हेलीकॉप्टरों की उड़ान लोगों के लिए खास आकर्षण रहेगी।
भारतीय वायुसेना की सारंग टीम अपने शानदार हवाई करतब और हेलीकॉप्टरों के बीच सटीक तालमेल के लिए जानी जाती है। इस टीम में स्वदेशी ध्रुव हेलीकॉप्टर शामिल हैं। इनकी उड़ान वायुसेना के कौशल और तकनीकी क्षमता की झलक दिखाएगी।
Share this post with:
30 Oct 2026 0 Views
30 Oct 2026 35 Views
29 Oct 2026 42 Views
29 Oct 2026 29 Views
28 Oct 2026 41 Views