Share this post with:
00 केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू करेंगे अध्यक्षता और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय होंगे मुख्य वक्ता
रायपुर। आगामी 7 सितम्बर को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के तत्वावधान में रायपुर सम्भाग स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन राजधानी स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम (साइंस कॉलेज परिसर) में किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे और अध्यक्षता केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू करेंगे। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय कार्यक्रम के मुख्य वक्ता होंगे। कार्यक्रम में रायपुर संभाग के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, सामाजिक प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अशोक सिन्हा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रबुद्धजनों का सम्मान करने के साथ-साथ संगठन के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार किया जाएगा। सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक सहभागिता को मजबूत करना, समाज के प्रबुद्ध वर्ग और संगठन के बीच संवाद को और अधिक प्रभावी बनाना तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। श्री सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री ओ.पी. चौधरी, श्यामबिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े एवं टंकराम वर्मा सहित अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि भाजपा के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी तथा विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
सिन्हा ने कहा कि यह सम्मेलन केवल एक संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के उन प्रबुद्धजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, जिन्होंने शिक्षा, चिकित्सा, प्रशासन, व्यवसाय, सामाजिक सेवा, कृषि, संस्कृति एवं अन्य क्षेत्रों में समाज और प्रदेश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसी तरह भाजपा कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति हैं। इसलिए इस सम्मेलन में दोनों के बीच संवाद और सहभागिता को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। सिन्हा ने कहा कि रायपुर सम्भाग के कार्यकर्ताओं में सम्मेलन को लेकर विशेष उत्साह है और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व्यापक स्तर पर तैयारियों में जुटे हुए हैं। सम्मेलन में रायपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों से भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। श्री सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा आमंत्रण, अतिथि समन्वय, बैठक व्यवस्था, मंच व्यवस्था, स्वागत, यातायात एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पत्रकार वार्ता में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के रायपुर संभाग प्रभारी चुन्नीलाल साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष देवदत्त साहू, प्रदेश, रायपुर जिला अध्यक्ष अखिलेश कश्यप, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी श्रवण यदु मौजूद रहे।
Share this post with:
05 Sep 2026 177 Views
05 Sep 2026 25 Views
04 Sep 2026 30 Views
03 Sep 2026 37 Views
03 Sep 2026 41 Views
03 Sep 2026 58 Views
03 Sep 2026 65 Views