CNIN News Network

रायपुर में 30 सितंबर को जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार

20 Sep 2026   1 Views

रायपुर में 30 सितंबर को जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार

Share this post with:

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में 30 सितंबर 2026 को राजधानी रायपुर में अखिल भारतीय जैन पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में देश भर से प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, धार्मिक एवं सामाजिक पत्रकारिता से जुड़े जैन पत्रकारों को आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ सहित संपूर्ण भारत के जैन पत्रकार बंधुओं से सम्मेलन में सहभागी बनने का आग्रह किया है। सम्मेलन में मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में जैन समाज के योगदान सहित समाज की धार्मिक, सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा।
आयोजकों में प्रकाश मोदी एवं प्रदीप जैन विश्व परिवार ने आज यहां कहा कि सम्मेलन जैन पत्रकारों को एक साझा मंच पर लाने और आपसी संवाद एवं समन्वय को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर होगा। देशभर से आने वाले पत्रकारों के लिए रायपुर के श्री अग्रसेन धाम, लाभांडी में आवास की व्यवस्था की गई है। आयोजकों के अनुसार अतिथियों के लिए वातानुकूलित एवं सुविधायुक्त कमरों की व्यवस्था रहेगी। सम्मेलन में शामिल होने वाले पत्रकारों से समय पर अपनी जानकारी उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है,
अखिल भारतीय जैन पत्रकार सम्मेलन में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक सीडिया से जुड़े पत्रकारों को आमंत्रित किया गया है। आशीर्वाद आयोजन के दौरान रायपुर में विराजमान मुनिश्री आगम सागर जी महाराज, मुनिश्री पुनीत सागर जी महाराज, ऐलकश्री धैर्य सागर जी महाराज एवं ऐलकश्री स्वागत सागर महाराज का सानिध्य एवं आशीर्वाद भी पत्रकारों को प्राप्त होगा। सम्मेलन के पश्चात 1 अक्टूबर को पत्रकारों के लिए डोंगरगढ़ स्थित आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के समाधि स्थल के दर्शन का कार्यक्रम भी रखा गया है। देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले पत्रकार इस आध्यात्मिक यात्रा में शामिल होंगे। सम्मेलन के कार्याध्यक्ष प्रकाश मोदी ने मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ सहित देशभर में प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, न्यूज पेपर एवं धार्मिक पत्रकारिता से जुड़े जैन पत्रकारों से सम्मेलन में शामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने पत्रकार बंधुओं से अपील की है कि, उनकी जानकारी में आने वाले अन्य जैन पत्रकारों को भी व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित करें तथा उनके संपर्क नंबर आयोजन समिति तक उपलब्ध कराएं, ताकि उन्हें भी सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया जा सके और आवास सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web