CNIN News Network

रायपुर मंडल ने किया सांस्कृतिक प्रतियोगिता गंग - तरंग 2.0 का आयोजन

19 Oct 2026   15 Views

रायपुर मंडल ने किया सांस्कृतिक प्रतियोगिता गंग - तरंग 2.0 का आयोजन

Share this post with:


रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल द्वारा रेलवे कर्मचारी एवं उनके आश्रितों की सांस्कृतिक प्रतिभाओं को निखारने के उद्देष्य से अंतरा मंडल सांस्कृतिक प्रतियोगिता गंग - तरंग 2.0 के अंर्तगत शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य, फिल्मी नृत्य, लोक गायन, सुगम गायन, फिल्मी गायन प्रतियोगिता का आयोजन रेलवे इंस्टिट्यूट खारून रेल विहार, रेलवे कॉलोनी रायपुर तथा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन सामूदायिक भवन डबल्यु आर.एस. कॉलोनी रायपुर में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे जगराम मीना मुख्य लॉ अधिकारी, रायपुर उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान के साथ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। अपने संबोधन मे मुख्य अतिथि महोदय ने सभी रेल कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को इस अवसर का भरपूर लाभ उठाने हेतु प्रेरित कर सभी प्रतियोगियों को अपनी शुभकामनांए दी।
विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिताओं मे कुल 85 कलाकारों ने अपनी भागीदारी दी। जहाँ एक ओर शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य, फिल्मी नृत्य, के कलाकारों ने अपनी प्रतिभाओं से सभी को अतयंत मोहित किया तथा वही दूसरी ओर लोक गायन, सुगम गायन, फिल्मी गायन की प्रतियोगिता मे कलाकारो की गायिकी ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को और अधिक रोचक बना दिया तथा चित्रकला प्रतियोगिता मे कलाकारों ने अपने मन के भाव को कागज़ पर बहुत ही खूबसूरती से उकेरा।
समापन समारोह मे उक्त प्रतियोगिता मे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कलाकारों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया साथ ही सभी प्रतियोगियों को भी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। उपरोक्त प्रतियोगिता के सफल संचालन एवं मार्गदर्शन में श्री राहुल गर्ग, वरि.मंडल कार्मिक अधिकारी , रायपुर की महत्तवपूर्ण भूमिका रही। गायन प्रतियोगिता हेतु छत्तीसगढ़ की प्रख्यात कलाकार श्रीमती शुभ्रा ठाकुर, देवेन्द मानिकपुरी एवं नृत्य प्रतियोगिता में हरीष बट्टी, कमलेष कुमार तथा चित्रकला प्रतियोगिता हेतु जितेन्द्र साहू निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रीति राजवैद्य तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री निसार अहमद फरीदी ने किया।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web