CNIN News Network

रायपुर मंडल के 11 सदस्य सेवानिवृत्त

31 Oct 2026   17 Views

रायपुर मंडल के 11 सदस्य सेवानिवृत्त

Share this post with:


रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत रेल परिवार के 11 सदस्य अक्टूबर में अपनी गौरवशाली रेल सेवा पूर्ण करने के पश्चात् सामान्य सेवानिवृत हुए।
इस समारोह में मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानन्द, सहायक कार्मिक अधिकारी महेन्द्र कुमार शर्मा, सेवानिवृत्त कर्मी एवं उनके परिजन, कल्याण निरीक्षक तथा बंदोबस्त अनुभाग के कर्मचारी एवं सभी विभागों से संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे। मंडल के सेवानिवृत्त होने वाले 11 रेलकर्मियों में दो यांत्रिकी विभाग से 02, इंजीनियरिंग विभाग से 02, परिचालन विभाग से 04, विद्युत् विभाग से 01 , सिग्नल एंड टेलिकॉम का 02 कर्मचारी शामिल है।
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सम्मलेन कक्ष में आयोजित समारोह में समस्त सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई दी गई7 इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति का समस्त भुगतान प्रमाण-पत्र दिया गया। ई-पेमेंट के माध्यम से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की कुल राशि रुपये 59609434 का भुगतान किया गया। पेंशन भुगतान आदेश, सेवानिवृत्त कर्मचारी का पहचान पत्र एवं कर्मचारियों एवं आश्रितों का पास कार्ड 30 नवजढको प्रदान किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवा के दौरान अपने दायित्यो का निर्वहन अच्छे से करने पर बधाई दी तथा स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखते हुए सेवानिवृत्त जीवन को अपने परिवार एवं रिश्तेदारों के साथ आनंदपूर्वक व्यतीत करने की बात कही, साथ ही सेवानिवृत्ति के दौरान मिली राशि को सही जगह निवेश करने की सलाह दी।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web