CNIN News Network

रायपुर पश्चिम विस के स्तरीय सेवा सेतु शिविर में नागरिकों से प्राप्त हुए 178 आवेदन, 93 पात्र हितग्राही हुए लाभान्वित

05 Oct 2026   18 Views

रायपुर पश्चिम विस के स्तरीय सेवा सेतु शिविर में नागरिकों से प्राप्त हुए 178 आवेदन, 93 पात्र हितग्राही हुए लाभान्वित

Share this post with:

00 बाढ़ आपदा राहत से 23 प्रभावित 5-5 हजार के धनादेश प्रदत्त कर किये गए प्रत्यक्ष लाभान्वित, प्रधानमंत्री आवास योजना में 22 हितग्राहियों को मकान निर्माण करने दिए गए भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र, 14 राशन कार्ड, 7 आयुष्मान कार्ड, 2 आय प्रणामपत्र तत्काल बनाकर दिए गए
रायपुर। आज छत्तीसगढ़ शासन की अत्यन्त महत्वपूर्ण योजना सेवा सेतु शिविर सरकार आपके द्वार का विधानसभा स्तरीय शिविर रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आयोजन किया गया। सेवा सेतु शिविर सरकार आपके द्वार आयोजन में राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा और रायपुर पश्चिम विधायक एवं प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री श्री राजेश मूणत ने रायपुर नगर पालिक निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ और छत्तीसगढ़ राज्य लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा और रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा सहित रायपुर के अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर और रायपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथलेश चौधरी और नगर निगम रायपुर के एमआईसी सदस्य श्रीमती गायत्री चंद्राकर, श्रीमती सुमन पाण्डेय, श्री दीपक जायसवाल, श्री भोलाराम तिवारी, जोन 1 जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू, जोन 8 जोन अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर, पार्षद श्रीमती रामहिन कुर्रे, श्रीमती मीना ठाकुर, श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, सर्वश्री आनन्द अग्रवाल, अर्जुन यादव, अमन सिंह ठाकुर, भगतराम हरबंश, राजेश कुमार देवांगन, महेश कुमार ध्रुव, एल्डरमैन श्री बी. श्रीनिवास राव, पूर्व पार्षद श्री सुनील चंद्राकर, मण्डल अध्यक्ष श्री संदीप तिवारी, सामाजिक कार्यकर्त्ता श्री अशोक पाण्डेय श्री विशाल पाण्डेय , रायपुर नगर पालिक निगम के अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पाण्डेय, जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, जोन 1, 2, 5, 7 के जोन कमिश्नरगण और जोन 8 कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा सहित रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 1,5,7,8 के सम्बंधित जोन अधिकारीगण, कर्मचारीगण और विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारीगण और कर्मचारीगण की उपस्थिति सेवा सेतु शिविर के दौरान रही ।
सेवा सेतु शिविर में कुल 178 आवेदन प्राप्त हुए. सेवा सेतु शिविर में स्थल पर विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत पात्र 93 हितग्राहीगण प्रत्यक्ष लाभान्वित हुए, जिसमें 14 नागरिकों को राशन कार्ड, 7 नागरिकों को आयुष्मान कार्ड, 3 नागरिकों को आय प्रमाणपत्र, 6 हितग्राहियों को छग राज्य विद्युत पावर वितरण कम्पनी द्वारा पीएम सूर्यघर योजना अंतर्गत सोलर प्रमाणपत्र, 4 दम्पतियों को विवाह पंजीयन प्रमाणपत्र, पेंशन योजनाओं के अंतर्गत 12 पेंशन प्रकरणों की स्वीकृति, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 22 हितग्राहियों को पात्रता अनुसार मकान निर्माण करने भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र, बाढ़ आपदा राहत प्रबंधन योजना में राजस्व विभाग द्वारा 23 बाढ़ प्रभावितों को 5000-5000 रूपये के धनादेश, श्रम विभाग द्वारा नौनी सशक्तिकरण योजना अंतर्गत 2 प्रकरणों और नौनी बाबू माधवी शिक्षा सहायता योजना अंतर्गत 2 प्रकरणों को तत्काल शिविर स्थल पर स्वीकृति देकर पात्रता अनुसार हितग्राहियों को प्रत्यक्ष लाभान्वित किया गया.
राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा और रायपुर पश्चिम विधायक एवं प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री श्री राजेश मूणत ने सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, छग राज्य लौह शिल्पकार विकास बोर्ड अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथलेश चौधरी, एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, पार्षदों, एल्डरमैनों की उपस्थिति में सेवा सेतु शिविर स्थल पर विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा योजनाओं अंतर्गत लगाए गए सभी स्टालों की व्यवस्था प्रत्यक्ष देखी, नागरिकों से चर्चा की और सम्बंधित अधिकारियों को शासकीय योजनाओं अंतर्गत पात्र सभी हितग्राहियों को वांछित रूप से शिविर के माध्यम से लाभान्वित करना सुनिश्चित करवाने निर्देशित किया.
सेवा सेतु शिविर सरकार आपके द्वार अंतर्गत विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत पात्र 93 हितग्राहियों को राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा और रायपुर पश्चिम विधायक और प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री श्री राजेश मूणत द्वारा रायपुर नगर निगम के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ और छग राज्य लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा और नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा सहित नगर निगम के एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, पार्षदों एल्डरमैनों सहित मंच पर प्रत्यक्ष लाभान्वित किया गया. सेवा सेतु शिविर में मंच संचालन एवं अंत में आभार प्रदर्शन रायपुर नगर निगम के अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पाण्डेय द्वारा किया गया।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web