Share this post with:
रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने रायपुर व दुर्ग में दो कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई रायपुर के पंडरी इलाके के रवि नगर स्थित सुशील विला में हुई है। कारोबारी नितिन डागा के घर दो गाडिय़ों में पहुंची टीम सुबह से ही अंदर दस्तावेजों की जांच कर रही है।
इसके अलावा दुर्ग में ऋषभ कॉलोनी में बघेल्स कॉर्पोरेट के फाउंडर गुलशन बघेल के घर ईडी की टीम ने दबिश दी है। टीम दो गाडिय़ों में पहुंची, जिसमें 10 से ज्यादा अधिकारी शामिल हैं। फिलहाल मौके पर जांच जारी है। यह कार्रवाई भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़े मामले में होने की आशंका है। हालांकि,आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि ईडी ने यह कार्रवाई किस मामले में की है।
बता दें गुलशन बघेल, बघेल्स कॉर्पोरेट प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर हैं। कंपनी बिल्डिंग निर्माण, सड़क निर्माण, अर्थवर्क, मटेरियल हैंडलिंग और ट्रांसपोर्ट सेवाओं से जुड़े काम करती है। कंपनी सरकारी और निजी क्षेत्र की निर्माण परियोजनाओं में भी काम करती है। वहीं नितिन डागा ज्वेलरी और जमीन के कारोबार से जुड़े हैं।
Share this post with:
27 Oct 2026 10 Views
27 Oct 2026 10 Views
26 Oct 2026 30 Views
24 Oct 2026 70 Views
23 Oct 2026 57 Views
23 Oct 2026 74 Views