CNIN News Network

रायपुर जिले में 9 गौधाम के संचालन के लिए आवेदनों को मिली मंजूरी

28 Oct 2026   18 Views

रायपुर जिले में 9 गौधाम के संचालन के लिए आवेदनों को मिली मंजूरी

Share this post with:

00 जिला स्तरीय गौधाम समिति की बैठक में आवेदनों का अनुमोदन, धरसींवा, अभनपुर और तिल्दा विकासखंड के गौधाम शामिल
रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कलेक्टर सभाकक्ष में जिला स्तरीय गौधाम समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के गौधामों के संचालन के लिए आमंत्रित चतुर्थ अभिरुचि अभिव्यक्ति के तहत प्राप्त आवेदनों पर चर्चा कर उनका अनुमोदन किया गया। बैठक में कुल 9 आवेदनों को विकासखंड स्तरीय समिति से अनुमोदन प्राप्त होने के बाद स्वीकृति प्रदान की गई।
अनुमोदित आवेदनों में धरसींवा विकासखंड के अंतर्गत धनौली गौधाम के लिए अमृतधाम इष्टमित्र मानवपीठ सेवा संघ, देवेंद्र नगर रायपुर; निलजा गौधाम के लिए श्री महादेव गौधाम सेवा समिति निलजा; पंडरभ_ा गौधाम के लिए ग्राम गौधाम समिति पंडरभ_ा; बरबंदा गौधाम के लिए ग्राम पंचायत बरबंदा तथा नगरगांव गौधाम के लिए ग्राम पंचायत नगरगांव के आवेदन शामिल हैं। इसी प्रकार अभनपुर विकासखंड के पिपरौद गौधाम के लिए गोमती धाम गौशाला सेवा समिति पिपरौद तथा खोरपा गौधाम के लिए श्री अयोध्या गौ सेवा समिति खोरपा के आवेदन अनुमोदित किए गए हैं। तिल्दा विकासखंड के मोहदा गौधाम के लिए मां पाताल भैरवी गौधाम समिति मोहदा तथा कोदवा गौधाम के लिए कामधेनु सेवा समिति कोदवा के आवेदन को मंजूरी दी गई है। अनुमोदित आवेदनों में स्वयंसेवी संस्थाओं और ग्राम पंचायतों के आवेदन शामिल हैं।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web