Share this post with:
रायपुर। रायपुर जिला कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान कोर्ट परिसर स्थित पुलिस चौकी के सामने भाई ने भाई पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों भाई जिला कोर्ट में नियमित पेशी पर रायपुर जिला कोर्ट पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरु हो गया और देखते ही देखते मारपीट भी मारपीट शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। घटना कोर्ट परिसर और पुलिस चौकी के ठीक सामने हुई, जिससे वहां मौजूद वकीलों, पुलिस कर्मियों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हमले के बाद घायल युवक को तत्काल अंबेढकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस हमले के पीछे पुरानी रंजिश और पारिवारिक विवाद के एंगल से जांच कर रही है।
Share this post with:
30 May 2026 10 Views
30 May 2026 6 Views
29 May 2026 40 Views
28 May 2026 50 Views
27 May 2026 53 Views