Share this post with:
जगदलपुर। जिले के बस्तर थाना क्षेत्र अंर्तगत रायपुर-जगदलपुर एनएच-30 पर देउरगांव के पास बीती देर रात्री करीब 11:40 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को राैंद दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई है। हालांकि, मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा देउरगांव के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक बाइक से कहीं जा रहा था। इसी बीच विपरीत दिशा से आ ही ट्रक ने युवक को चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा और लोगों की भीड़ जुट गई थी। वहीं, इसकी सूचना मिलते ही बस्तर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था बहाल कराई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ट्रक के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।
Share this post with:
11 Jul 2026 11 Views
11 Jul 2026 19 Views
10 Jul 2026 26 Views
09 Jul 2026 14 Views