CNIN News Network

रायपुर ग्रामीण में तीन थानों के प्रभारी बदले, एक पुलिस लाइन अटैच

02 Oct 2026   27 Views

रायपुर ग्रामीण में तीन थानों के प्रभारी बदले, एक पुलिस लाइन अटैच

Share this post with:

रायपुर। रायपुर जिला ग्रामीण पुलिस में तबादला आदेश जारी किया गया है। पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्वेता सिन्हा ने तीन थानों राखी, खरोरा और माना के थाना प्रभारियों को बदलने के साथ माना थाना प्रभारी को पुलिस लाइन में अटैच किया है।
तबादला आदेश के अनुसार प्रेमप्रकाश अवधिया को राखी थाना प्रभारी से हटाकर खरोरा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं विद्याभूषण भारद्वाज को खरोरा से स्थानांतरित कर माना थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। एसआई दीपक कुमार साहू को राखी थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं माना थाना प्रभारी रहे एसआई जितेन्द्र डहरिया को पुलिस लाइन अटैच किया गया है। सभी अधिकारियों को नवीन पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web