CNIN News Network

रायपुर ग्रामीण पुलिस में 6 निरीक्षकों का तबादला

19 Aug 2026   34 Views

रायपुर ग्रामीण पुलिस में 6 निरीक्षकों का तबादला

Share this post with:

रायपुर। रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव ने 6 निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई पदस्थापना पर भेजने का आदेश जारी किया है। जारी आदेश में कुछ थाना प्रभारियों को बदला गया है, जबकि पुलिस लाइन में पदस्थ निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के मुताबिक प्रेम प्रकाश अवधिया पुलिस लाईन, रायपुर ग्रामीण से थाना प्रभारी, थाना-राखी, आशीष सिंह राजपूत थाना प्रभारी, थाना-राखी से पुलिस लाईन, रायपुर ग्रामीण, कृष्ण कुमार कुशवाहा थाना प्रभारी, थाना-खरोरा से पुलिस लाईन, रायपुर ग्रामीण, प्रदीप बिसेन पुलिस लाईन, रायपुर ग्रामीण से चौकी प्रभारी, उपरवारा चौकी, विद्याभूषण भारद्वाज पुलिस लाईन, रायपुर ग्रामीण से थाना प्रभारी, थाना-खरोरा तथा कमलेश कुमार गुप्ता पुलिस लाईन, रायपुर ग्रामीण से चौकी प्रभारी, सिलयारी चौकी में पदस्थ किया गया है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web