Share this post with:
रायपुर। कल से ही आसमान पर काले बादल उमडऩे घुमडऩे लगे थे। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अर्नब का असर छत्तीसगढ़ में दिखने लगा है। रायपुर और रायगढ़ में सुबह से हल्की बारिश हो रही है, वहीं गरियाबंद में देर रात से लगातार बारिश के साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने कोंडागांव, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाडा में इसका असर ज्यादा रहने की संभावना जतायी है। जगदलपुर का इलाका चूंकि विशाखापट्टनम से नजदीकी है और वहां असर काफी ज्यादा बता रहे हैं। वैसे भी छत्तीसगढ़ में जिला कलेक्टरों को अधिकार दे दिया गया है कि प्रभाव को देखते हुए वे स्कूलों में छुटट्ी कर सकते है और कुछ जिलों में है भी। कल करवा चौथ है लेकिन राजधानी के बाजारों में मौसम के चलते सन्नाटा पसरा हुआ है।
Share this post with:
29 Oct 2026 9 Views
28 Oct 2026 32 Views
28 Oct 2026 30 Views