Share this post with:
00 वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दिया सकारात्मक आश्वासन
रायपुर। छत्तीसगढ़ को जेम्स एंड ज्वेलरी के क्षेत्र में राष्ट्रीय हब बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू के नेतृत्व में सराफा व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने आज प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी से भेंट कर रायपुर के पंडरी बस स्टैंड क्षेत्र में विश्वस्तरीय जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क एवं ज्वेलरी मैन्युफैक्चरिंग हब स्थापित करने का ज्ञापन सौंपा।
तथ्यात्मक पक्ष जो मंत्री के समक्ष रखा गया जिसमें रायपुर में सराफा की लगभग 2500 दुकानें हैं, पर एक भी अधिकृत मैन्युफैक्चरिंग पार्क नहीं है। कारीगर आज भी सदर बाजार, सत्ती बाजार, बूढ़ापारा एवं अन्य क्षेत्र की तंग गलियों में असुरक्षित माहौल में काम करने को मजबूर हैं। छत्तीसगढ़ में आज भी देश के विभिन्न प्रदेशों से सोने एवं चांदी के जेवरों का निर्माण होकर आता है जिससे सरकार को व्यापारियों को एवं स्थानीय कारीगरों को रोजगार के अवसर कम मिलते हैं जिससे सरकार के राजस्व की कमी आती है। राजस्व में जीएसटी, हॉलमार्किंग, लीज रेंट से 200 करोड़ से अधिक का सालाना राजस्व वृद्धि होगी। 10,000 स्थानीय युवाओं और कारीगरों को यहीं पर रोजगार मिलेगा। यह मेक इन छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा मॉडल होगा और विश्व पटल पर छत्तीसगढ़ का नाम अंकित होगा।
प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने सैद्धांतिक सहमति प्रदान की और आश्वस्त किया कि वे इस प्रस्ताव को माननीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखकर कैबिनेट बैठक में लाने का पुरजोर प्रयास करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश थौरानी, हरख मालू, रविकांत लूंकड़ , अनिल बुरड़ एवं आनंद कोचर शामिल थे।
Share this post with:
26 Sep 2026 20 Views
26 Sep 2026 24 Views