Share this post with:
रायपुर। हटकेश्वरनाथ वॉलीबॉल संघ, रायपुरा द्वारा रायपुर कॉर्पोरेशन वॉलीबॉल एसोसिएशन की बालक एवं बालिका टीम के गठन हेतु चयन प्रक्रिया 10 अक्टूबर,शनिवार को शाम 5 बजे, हटकेश्वरनाथ वॉलीबॉल संघ मैदान, महादेवघाट में आयोजित की गई है ।
छत्तीसगढ़ स्टेट वॉलीबॉल एसोसिएशन के अकरम खान एवं हटकेश्वरनाथ वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष सैयद अनवर अली एवं सचिव रमाकांत निषाद ने रायपुर जिले के सभी इच्छुक बालक एवं बालिका खिलाडिय़ों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढऩे का अवसर मिलेगा तथा वॉलीबॉल खेल को प्रोत्साहन मिलेगा।
Share this post with:
05 Oct 2026 58 Views
05 Oct 2026 12 Views
05 Oct 2026 11 Views
05 Oct 2026 24 Views
05 Oct 2026 27 Views
04 Oct 2026 35 Views
04 Oct 2026 20 Views
04 Oct 2026 32 Views