CNIN News Network

रायपुर के शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापक और व्याख्याता के 29 पद खाली 22 से खाली, महंत ने सीएम को लिखा पत्र

14 Nov 2026   130 Views

रायपुर के शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापक और व्याख्याता के 29 पद खाली 22 से खाली, महंत ने सीएम को लिखा पत्र

Share this post with:


रायपुर। रायपुर के शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में वर्ष 2004 से सहायक प्राध्यापक और व्याख्याता के 29 पद खाली हैं। इन पदों पर पिछले 22 साल से नियमित भर्ती नहीं हुई है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर तत्काल भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।

महंत ने अपने पत्र में लिखा है कि प्रदेश के एक मात्र शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर की स्थापना वर्ष 2003 में की गई थी। तत्समय 44 स्वीकृत पदों पर भर्ती प्रक्रिया की गई थी, जिसमें 26 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। भर्ती प्रक्रिया के बाद एससी/एसटी के 11, ओबीसी के तीन एवं सामान्य के चार पद, कुल 18 पद शेष रह गए थे। वर्ष 2004 में नियुक्त 26 सहायक प्राध्यापको/व्याख्याताओं में से वर्तमान में नियमित पदों पर मात्र 15 कार्यरत है। इस प्रकार स्वीकृत रिक्त पदों की संख्या 29 हो गई है तथा पिछले 22 वर्षों से उक्त पदो पर नियमित भर्ती की प्रकिया नहीं की गई है। जिसके कारण महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध कार्य तथा ओ.पी.डी. में आने वाले गरीब एवं मध्यम वर्गीय मरीजो के उच्च स्तरीय दंत उपचार पर अत्यन्त विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री साय से वर्ष 2004 से रिक्त पड़े सहायक प्राध्यापकों/व्याख्याताओं के रिक्त पदों पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग अथवा चिकित्सा शिक्षा विभाग के माध्यम से अविलम्ब नियमित भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करने की मांग की है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web