CNIN News Network

रायपुर कला केंद्र में समर कैंप का भव्य शुभारंभ, 135 से अधिक बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी

01 May 2026   9 Views

रायपुर कला केंद्र में समर कैंप का भव्य शुभारंभ, 135 से अधिक बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी

Share this post with:


रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की परिकल्पना तथा कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में कला केंद्र रायपुर में 15 दिवसीय समर कैंप के प्रथम बैच का भव्य शुभारंभ किया गया।
कैंप के पहले ही दिन बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों ने रंग-बिरंगी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेते हुए नई-नई विधाओं को सीखने की शुरुआत की। समर कैंप के अंतर्गत बच्चों को गायन, वादन, गिटार, कीबोर्ड, नृत्य, क्ले आर्ट, पेंटिंग, माटी कला तथा ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह समर कैंप तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है,1से 15 मई, 16 मई से 30 मई तथा 1 जून से 15 जून तक। अब तक 135 से अधिक बच्चों का पंजीयन हो चुका है, जो इस पहल के प्रति बच्चों और अभिभावकों की बढ़ती रुचि को दर्शाता है। कैंप का समय प्रात: 7:30 बजे से 9:30 बजे तक निर्धारित है। प्रारंभिक 30 मिनट में योग और जुंबा कराया जा रहा है, जबकि शेष समय में बच्चों को उनकी रुचि अनुसार विभिन्न कलाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कला केंद्र के नोडल अधिकारी श्री केदार पटेल ने बताया कि समर कैंप एवं कला केंद्र से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभिभावक 9109029034 एवं 9669039034 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13783/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web