Share this post with:
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर स्थित केंद्री रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 (किमी 31/6-7) पर आवश्यक एवं विशेष मरम्मत कार्य किया जाना है। इस कार्य के चलते उक्त रेलवे फाटक से सड़क यातायात अस्थायी रूप से बंद रहेगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 अक्टूबर 2026 को रात्रि 21 बजे से 29 अक्टूबर 2026 को सुबह 9 बजे तक रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 पर सड़क मार्ग से आवागमन पूर्णत: बंद रहेगा। रेलवे प्रशासन द्वारा संबंधित रेलवे फाटक पर सुरक्षित एवं सुचारु रेल परिचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह मरम्मत कार्य किया जा रहा है। आम नागरिकों एवं सड़क उपयोगकर्ताओं से अनुरोध है कि उक्त अवधि में असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा रेलवे प्रशासन को मरम्मत कार्य में सहयोग प्रदान करें।
Share this post with:
27 Oct 2026 3 Views
27 Oct 2026 10 Views
27 Oct 2026 31 Views
26 Oct 2026 35 Views
24 Oct 2026 72 Views
23 Oct 2026 61 Views