CNIN News Network

रायगढ़ में एएसआई, प्रधान आरक्षक और आरक्षक समेत कई पुलिस कर्मियों का तबादला

14 Sep 2026   9 Views

रायगढ़ में एएसआई, प्रधान आरक्षक और आरक्षक समेत कई पुलिस कर्मियों का तबादला

Share this post with:


रायगढ़। जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने चार एएसआई, 6 प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के कई पुलिस कर्मियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत जिले के विभिन्न थानों, चौकियों, साइबर थाना, यातायात शाखा और रक्षित केंद्र में पदस्थ कर्मचारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। 
जारी आदेश के मुताबिक चार सहायक उप निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। सहायक उप निरीक्षक राजेश दर्शन को थाना कोतवाली से चौकी खरसिया भेजा गया है। उदय सिंह सिदार को चौकी खरसिया से थाना लैलूंगा और प्रेमसाय भगत को थाना लैलूंगा से थाना यातायात में पदस्थ किया गया है। वहीं राजकुमार सिदार को थाना यातायात से थाना भूपदेवपुर भेजा गया है। छह प्रधान आरक्षकों की भी नई पदस्थापना की गई है। शिवप्रसाद पैंकरा और लाजरूस मिंज को रक्षित केंद्र से थाना घरघोड़ा भेजा गया है। मनोज मरावी को थाना कोतवाली से थाना धरमजयगढ़ स्थानांतरित किया गया है। दिव्विजय दास वैष्णव को रक्षित केंद्र से थाना कोतवाली में पदस्थ किया गया है। रेखा नागरे को थाना पुसौर से थाना कोतवाली भेजा गया है, जबकि बसंती खूंटे को रक्षित केंद्र से थाना पुसौर में नई जिम्मेदारी दी गई है।
आरक्षक स्तर पर भी कई पुलिस कर्मियों की पदस्थापना बदली गई है। भूपेन्द्र राठौर को थाना कोतवाली से खरसिया और रोहित कुमार को खरसिया से कोतवाली भेजा गया है। हरेन्द्रपाल जगत को कोतवाली से खरसिया तथा जितेश्वर चौहान को खरसिया से कोतवाली में पदस्थ किया गया है। संदीप कौशिक का साइबर थाना से कोतवाली स्थानांतरण किया गया है। धीरेन्द्र पाण्डेय और राकेश टोप्पो को रक्षित केंद्र से थाना लैलूंगा भेजा गया है। वहीं राजेश राठौर की पदस्थापना में संशोधन करते हुए उन्हें थाना छाल में यथावत रखा गया है।
जितेन्द्र कुर्रे को चक्रधरनगर से साइबर थाना में नई जिम्मेदारी दी गई है। विक्रम कुजूर को पूंजीपथरा से चक्रधरनगर और ललित कुमार प्रधान को रक्षित केंद्र से पूंजीपथरा भेजा गया है। दीपक प्रधान को रक्षित केंद्र से साइबर थाना में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा फिलमोन लकड़ा को यातायात से धरमजयगढ़ तथा विकास कुमार तिर्की को लैलूंगा से यातायात में स्थानांतरित किया गया है। अनिता बेक को कोतवाली से साइबर थाना और कुमारी निराला को रक्षित केंद्र से कोतवाली भेजा गया है। लीलावती एक्का को चौकी रैरुमाखुर्द से थाना लैलूंगा में पदस्थ किया गया है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web