Share this post with:
बड़े पर्दे पर रिलीज होने के बाद से ही 'रामायण बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को दुनियाभर के दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। सिनेमाघरों में हर शो उत्सव का माहौल बना रहा है और बड़ी संख्या में परिवार फिल्म देखने पहुंच रहे हैं।
दर्शकों के बीच लगातार बढ़ती लोकप्रियता और शानदार वर्ड ऑफ माउथ के दम पर फिल्म ने हाल ही में दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया।
अपनी इस शानदार सफलता के साथ फिल्म ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बड़े पैमाने पर कही गई भारतीय कहानियों की पहुंच कितनी व्यापक हो सकती है।
अब रिलीज के महज 11 दिनों के भीतर फिल्म ने एक और बड़ी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि हासिल कर ली है। 'रामायण ने ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर 50 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है।
इस उपलब्धि के साथ फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। दुनियाभर के दर्शक इस भव्य सिनेमाई अनुभव को बड़े पर्दे पर देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं।
इस उपलब्धि को खास बनाती है दुनियाभर के अलग-अलग हिस्सों में फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया। दर्शकों के बीच बढ़ते उत्साह और शानदार वर्ड ऑफ माउथ के चलते 'रामायण लगातार नए दर्शकों तक पहुंच रही है।
फिल्म की सफलता एक बार फिर साबित करती है कि बेहतरीन कहानियों की कोई सीमा नहीं होती और भारतीय संस्कृति से जुड़ी कहानियां दुनियाभर के दर्शकों के दिलों तक पहुंच सकती हैं।
दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित महाकाव्यों में से एक को बड़े पर्दे पर जीवंत करती इस फिल्म में रणबीर कपूर राजकुमार राम, साई पल्लवी सीता, रॉकिंग स्टार यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
Share this post with: