CNIN News Network

रामकृष्ण इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया शिक्षक दिवस

06 Sep 2026   1 Views

रामकृष्ण इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया शिक्षक दिवस

Share this post with:


रायपुर। रामकृष्ण इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, रायपुर में शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े रायपुर के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित शिक्षकों तथा गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों का संस्थान की ओर से आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर. एस. गुरुदीवान सर रहे। उनके साथ डॉ. ए. के. शुक्ला, प्रमोद दुबे, ज्ञानेश शर्मा, मृत्युंजय दुबे, नरेंद्र तिवारी, मणिधर दिवान, महेंद्र चौबे एवं स्मारिका नितिन राजपूत सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर डॉ. अरुणा चौबे, डॉ. मुक्ति मिश्रा, डॉ. किरण गजपाल, डॉ. प्रकाश सलूजा, अशोक खरे, अर्चना खरे, गोपाल शुक्ला, सविता मिश्रा एवं प्रेमलता यादव का भी सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में अजय नायडू,अमित चौबे, सौम्य चौबे एवं ज्योति शर्मा की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के महत्व, अनुशासन, मेहनत, सकारात्मक सोच एवं जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन में केवल ज्ञान प्रदान करने वाले व्यक्ति नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण एवं उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने वाले मार्गदर्शक होते हैं। अतिथियों ने विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों का सम्मान करने, निरंतर सीखते रहने तथा चिकित्सा एवं नर्सिंग जैसे सेवा-प्रधान क्षेत्रों में मानवीय संवेदनाओं के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया तथा विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षक दिवस को यादगार बनाया। पूरे समारोह में उत्साह, उमंग और सम्मान का वातावरण देखने को मिला। रामकृष्ण इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस द्वारा उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया। शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web