CNIN News Network

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में चंपत राय और अनिल मिश्रा ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दिया

26 Jun 2026   25 Views

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में चंपत राय और अनिल मिश्रा ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दिया

Share this post with:

 

अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा गबन मामले में जांच आगे बढऩे के साथ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बड़ा प्रशासनिक घटनाक्रम सामने आया है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।

यह फैसला उस समय आया है जब विशेष जांच दल (एसआईटी) की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने दिल्ली में दोनों पदाधिकारियों के इस्तीफे की पुष्टि की। हालांकि, इस्तीफे के कारणों को लेकर ट्रस्ट की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13843/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web