Share this post with:
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर 25 जून को एफआईआर दर्ज की गई। मंदिर में दान की गिनती की प्रक्रिया से जुड़े आठ लोगों को अब तक गिरफ़्तार किया जा चुका है और जांच जारी है।
अयोध्या राम मंदिर में दान के कथित गबन पर प्रतिक्रिया देते हुए, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और हिंदू समुदाय से इस मुश्किल समय में धैर्य और संयम बरतने की अपील की। होसाबले ने कहा, अयोध्या में श्री राम लल्ला मंदिर में रखे दान-पात्रों से चोरी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पूरे समाज और राम भक्तों की भावनाओं और श्रद्धा को आहत किया है, और हम सभी इस घटना से दुखी हैं। राम मंदिर में दान में कथित हेराफेरी का मामला 7 जून को सामने आया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर 25 जून को एफआईआर दर्ज की गई। मंदिर में दान की गिनती की प्रक्रिया से जुड़े आठ लोगों को अब तक गिरफ़्तार किया जा चुका है और जांच जारी है।
एसआईटी की अगुवाई में हो रही जांच के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'यह पक्का करना ज़रूरी है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसे कड़ी सज़ा मिले। आरएसएस का रुख बताते हुए श्री होसबोले ने कहा, 'इस बेहद निंदनीय घटना को एक अपवाद के तौर पर देखा जाना चाहिए और इंतज़ामों व कामकाज में मौजूद सभी कमियों को दूर करने के लिए पूरी गंभीरता से असरदार कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि अयोध्या मंदिर में करोड़ों राम भक्तों का भरोसा और श्रद्धा अटूट और अडिग बनी रहे। अभी जो उलझन और अनिश्चितता का माहौल है, उसे खत्म किया जाना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा हमें उम्मीद है कि मंदिर प्रबंधन और प्रशासन की ओर से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) सभी ज़रूरी कदम उठाएगी। होसबोले ने पूरे हिंदू समाज से यह भी अपील की कि 'वे इस मुश्किल घड़ी में ज़रूरी धैर्य और संयम बनाए रखें और हिंदू धर्म व समाज को बदनाम करने के लिए इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का $फायदा उठाने की कोशिश करने वाली हिंदू-विरोधी और देश-विरोधी ताकतों की साजि़शों को नाकाम करें। (साभार प्रभासाक्षी)
Share this post with:
05 Jul 2026 6 Views
04 Jul 2026 37 Views
03 Jul 2026 39 Views
02 Jul 2026 42 Views