Share this post with:
0- सीएम साय ने कहा- नक्सलवाद का खात्मा सबसे बड़ा काम
रायपुर--छत्तीसगढ़ आज अपना 26वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर आज से तीन दिवसीय राज्योत्सव की शुरुआत हो गई है। नवा रायपुर में हो रहे आयोजन के पहले दिन केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया शामिल हुए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का नाम लेते ही पहले नक्सलियों का नाम आता था। आज छत्तीसगढ़ एक टूरिज्म हब बन गया है। मल्टीनेशनल कंपनियां छत्तीसगढ़ में निवेश करना चाह रही हैं। तीन दिवसीय आयोजन के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया शामिल हुए, जबकि समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़वासियों को स्थापना दिवस की बधाई दी है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले 3 साल में सबसे बड़ा काम नक्सलवाद का खात्मा हुआ है। यह राज्य के विकास में रोड़ा था, जिसे खत्म किया गया। खनिज संपदा और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर छत्तीसगढ़ में विकास नहीं पहुंच रहा था। डबल इंजन सरकार में यह समस्या हल हुई।
राज्योत्सव मेला स्थल को देश के अलग-अलग राज्यों से आए कारीगरों ने सजाया है। विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों में सरकारी योजनाओं, उपलब्धियों और भविष्य की कार्ययोजना को दिखाया जाएगा।
खबर आगे अपडेट होगा...
Share this post with:
02 Nov 2026 0 Views
01 Nov 2026 23 Views
01 Nov 2026 43 Views
01 Nov 2026 30 Views
01 Nov 2026 47 Views
31 Oct 2026 49 Views
31 Oct 2026 38 Views