Share this post with:
रायपुर--नवा रायपुर में राज्योत्सव की पहली शाम बॉलीवुड सिंगर पलक मुच्छल के नाम रही। रविवार को उद्घाटन समारोह के बाद उन्होंने मुख्य मंच पर अपनी प्रस्तुति दी। पलक को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मंच पर आते ही दर्शकों ने तालियों और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया।
पलक ने फिल्म 'एमएस धोनी का लोकप्रिय गाना 'कौन तुझे यूं प्यार करेगा गाकर प्रस्तुति की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'आशिकी-2 के 'चाहूं मैं या ना और 'मेरी आशिकी जैसे गाने सुनाए। उनकी आवाज में इन गानों को सुनकर दर्शक भी साथ-साथ गुनगुनाते नजर आए। कॉन्सर्ट के दौरान युवाओं ने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर उनका उत्साह बढ़ाया।
इसके बाद पलक ने 'तेरे संग यारा, 'सनम तेरी कसम और 'लापता जैसे गानों की प्रस्तुति दी। एक के बाद एक लोकप्रिय गीतों से उन्होंने माहौल को संगीतमय बना दिया। दर्शकों ने तालियों के साथ हर गाने का स्वागत किया। कई युवा अपने पसंदीदा गानों को मोबाइल में रिकॉर्ड करते नजर आए।ए मेरे वतन के लोगों देशभक्ति सॉन्ग में लोगों ने खड़े होकर शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी।ोमांटिक गानों के बाद पलक ने फिल्म 'किक का गाना 'जुम्मे की रात है और 'प्रेम रतन धन पायो सुनाया। इन गानों की धुन पर युवा दर्शक अपनी जगह से उठकर झूमने लगे। परिवार के साथ राज्योत्सव देखने पहुंचे लोगों ने भी संगीत का आनंद लिया। पलक की प्रस्तुति के दौरान पूरे पंडाल में उत्साह का माहौल रहा।
Share this post with:
02 Nov 2026 0 Views
01 Nov 2026 23 Views
01 Nov 2026 43 Views
01 Nov 2026 30 Views
01 Nov 2026 47 Views
31 Oct 2026 49 Views
31 Oct 2026 38 Views