Share this post with:
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन एवं राज्य सूचना आयुक्त उमेश अग्रवाल, आलोक चंद्रवंशी तथा शिरीष मिश्रा ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल डेका को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने भी उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने राज्य सूचना आयोग में दर्ज प्रकरणों की जानकारी लेते हुए प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए हैं।
Share this post with:
10 Nov 2026 16 Views
10 Nov 2026 23 Views
10 Nov 2026 18 Views
10 Nov 2026 12 Views
09 Nov 2026 25 Views
07 Nov 2026 47 Views
05 Nov 2026 44 Views