CNIN News Network

राज्य स्तरीय मिनी तीरंदाजी प्रतियोगिता कल

28 Nov 2026   20 Views

राज्य स्तरीय मिनी तीरंदाजी प्रतियोगिता कल

Share this post with:

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार को महान धनुर्धर गुरुगोविन्द की स्मृति में मिनी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन तीरंदाजी अकादमी, खेल एवं युवा कल्याण, डायरेक्टर ऑफिस में किया गया है जहां राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के तीरंदाज सम्मिलित होंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 9 बजे होगा।
छग प्रदेश आरन्वरी एसोसिएशन के महासचिव आयुष मुरारका ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता 18 जिले से 250 कोच और तीरंदाजों के आने की संभावना है जो राष्ट्रीय स्तर पर अपना भाग्य आजमा चुके है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 24 विजयी तीरंदाज 16वीं एनटीपीसी मिनी राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में भाग लेंगे, जो 24 दिसंबर 2026 से 3 जनवरी 2027 तक आंध्रप्रदेश की नई राजधानी अमरावती में आयोजित की जाएगी। इनके साथ 6 कोच एवं मैनेजर भी जाएंगे। उक्त प्रतियोगिता का समापन शाम 4 बजे हो जहां पूर्व मंत्री महेश गागड़ा रायपुर नगर निगम के सभापति सूर्यकांत राठौर, भारतीय राष्ट्रीय तीरंदाज संघ के संघ के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश मुरारका, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी रुस्तम सारंग, प्रवेश जोशी, छग प्रदेश आरन्वरी एसोसिएशन के महासचिव आयुष मुरारका उपस्थित रहेंगे।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web