CNIN News Network

राज्य स्तरीय डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन डोंगरकट्टा में कल

10 Nov 2026   5 Views

राज्य स्तरीय डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन डोंगरकट्टा में कल

Share this post with:

कांकेर। जिले के ग्राम डोंगरकट्टा (भानबेड़ा) में आगामी 11 नवंबर को राज्य स्तरीय डीजे डांस प्रतियोगिता 2026 का आयोजन होने जा रहा है। प्रति वर्ष कि भांति इस वर्ष भी। नवयुवक समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम शाम 7 बजे से शुरू होगा, जिसमें सभी कलाकार प्रतिभाशाली डांसर अपनी कला का जौहर दिखाएंगे। इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष हेमंत माहला, उपाध्यक्ष युवराज कोरेटी, सचिव जितेन्द्र गोटा, सहसचिव कमल दीवान और कोषाध्यक्ष अजीत र्कोराम जुटे हुए हैं।
आयोजन समिति के अनुसार तीन श्रेणियों में मुकाबला, नकद पुरस्कारों की बौछार आयोजन समिति ने प्रतियोगिता को तीन मुख्य श्रेणियों में विभाजित किया है, जिसके लिए प्रवेश शुल्क और पुरस्कार राशि इस प्रकार तय की गई है - सामूहिक डांस प्रवेश शुल्क 250, प्रथम पुरस्कार: 8001, द्वितीय पुरस्कार: 6001, तृतीय पुरस्कार: 4001, चतुर्थ पुरस्कार: 2001, युगल डांस प्रवेश शुल्क 200, प्रथम पुरस्कार: 5001, द्वितीय पुरस्कार: 3001, तृतीय पुरस्कार: 2001, चतुर्थ पुरस्कार: 1001, एकल डांस : प्रवेश शुल्क 150, प्रथम पुरस्कार: 3001, द्वितीय पुरस्कार: 2001, तृतीय पुरस्कार: ?1001, चतुर्थ पुरस्कार: 701। 
आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता को निष्पक्ष और सटीक बनाने के लिए निर्णायक मंडल के रूप में अजय मण्डावी, कविता नेताम, और महेंद्र कोरेटी मौजूद रहेंगे। वहीं कार्यक्रम को अपने खास अंदाज में जीवंत बनाने के लिए उद्घोषक के रूप में श्री जागेश्वर साहू मंच संभालेंगे।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web