Share this post with:
रायपुर। राजेंद्र नगर स्थित फूड पार्क में आग लग गई। आग की चपेट में करीब आधा दर्जन दुकानें आ गई हैं। इस दौरान मौके पर रखे दो गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गए। सिलेंडर फटने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आग फैलने के कारण आसपास की दुकानों को भी खतरा पैदा हो गया। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं किया गया है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
Share this post with:
16 Nov 2026 38 Views
15 Nov 2026 143 Views
15 Nov 2026 232 Views