Share this post with:
बीजापुर। जिले में शिक्षक राजू पुजारी आत्महत्या मामले में डेढ़ महीने बाद भी मृतक के सुसाइड नोट में नामजद तीन आरोपियों में से दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि फरार आरोपियों के घर और ऑफिस पर नोटिस चस्पा किए गए हैं। इस नोटिस में उन्हें तीन दिनों के भीतर थाने में उपस्थित होने को कहा गया है, ऐसा न करने पर चल-अचल संपत्ति कुर्क करने की चेतावनी दी गई है। यह घटना 22 अप्रैल 2026 को हुई थी। जांच के दौरान पुलिस को मृतक राजू पुजारी के कपड़ों से एक सुसाइड नोट मिला था। इस नोट में राजू पुजारी ने अपनी मौत के लिए ठेकेदार देवाशीष मंडल, सब इंजीनियर शैलेष वासम और समग्र शिक्षा विभाग के सहायक परियोजना समन्वयक छवितेश डोंगरे को जिम्मेदार ठहराया था।
पुलिस ने मामले में ठेकेदार देवाशीष मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं सब इंजीनियर शैलेष वासम और सहायक परियोजना समन्वयक छवितेश डोंगरे अभी भी फरार हैं। जानकारी के अनुसार, इन दोनों आरोपियों की दंतेवाड़ा सेशन कोर्ट में जमानत याचिका खारिज हो चुकी है और वे छत्तीसगढ़ से भाग चुके हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि दोनों आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है। कोतवाली थाना पुलिस ने फरार आरोपी सब इंजीनियर शैलेष वासम के घर पर नोटिस चस्पा किया। इस नोटिस में उन्हें तीन दिनों के भीतर थाने में उपस्थित होने को कहा गया है, ऐसा न करने पर चल-अचल संपत्ति कुर्क करने की चेतावनी दी गई है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि दोनों आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है। कोतवाली थाना पुलिस ने फरार आरोपी सब इंजीनियर शैलेष वासम के घर पर नोटिस चस्पा किया गया है। इस नोटिस में उन्हें तीन दिनों के भीतर थाने में उपस्थित होने को कहा गया है, ऐसा न करने पर चल-अचल संपत्ति कुर्क करने की चेतावनी दी गई है। वहीं पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद करने वालों के लिए 10 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है।
Share this post with:
06 Jun 2026 27 Views
06 Jun 2026 13 Views
06 Jun 2026 70 Views
05 Jun 2026 17 Views