CNIN News Network

राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना, रोका गया यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस

13 Nov 2026   26 Views

राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना, रोका गया यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस

Share this post with:

राजनंदगांव। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर खड़ी यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस में बम होने की अफवाह फैलने के बाद रेलवे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। एहतियात के तौर पर ट्रेन को रोककर जांच शुरू करते हुए बड़े पैमाने पर पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से निपटा जा सके।
इस पूरे घटनाक्रम के बीच पुलिस ने एक व्यक्ति को अपने कब्जे में लिया है। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि उस व्यक्ति का बम की सूचना से क्या संबंध है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से जांच कर रही हैं। मौके पर डॉग स्क्वॉड को भी लगाया गया है। सुरक्षा टीम ट्रेन के कोच और स्टेशन परिसर में संदिग्ध वस्तुओं की तलाश कर रही है। फिलहाल यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जांच की जा रही है। पुलिस और रेलवे प्रशासन की ओर से जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web