CNIN News Network

राजनांदगांव की स्वाति सोनी ने थाईलैंड में लहराया परचम

12 Nov 2026   2 Views

राजनांदगांव की स्वाति सोनी ने थाईलैंड में लहराया परचम

Share this post with:

00 योगा और शॉट पुट में स्वर्ण, लॉन्ग जंप में रजत पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान*
राजनांदगांव। संस्कारधानी नगरी राजनांदगांव की बेटी स्वाति सोनी ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत, छत्तीसगढ़ और राजनांदगांव का गौरव बढ़ाया है। कामठी लाइन निवासी विनोद सोनी की सुपुत्री एवं स्व. रामनिरंजन सोनी की पौत्री स्वाति सोनी ने थाईलैंड के पटाया में आयोजित एसबीकेएफ इंटरनेशनल ओपन गेम्स 2026 में दो स्वर्ण एवं एक रजत पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
संयुक्त भारतीय खेल फाउंडेशन (एसबीकेएफ) द्वारा 26 से 30 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में स्वाति ने व्यक्तिगत प्रतिभागी के रूप में हिस्सा लिया। उन्होंने योगा एवं शॉट पुट (गोला फेंक) में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता, वहीं लॉन्ग जंप (लंबी कूद) में द्वितीय स्थान हासिल कर रजत पदक अपने नाम किया।
स्वाति सोनी वर्तमान में अपने परिवार के साथ रायपुर में निवासरत हैं, लेकिन उनकी पारिवारिक जड़ें राजनांदगांव से जुड़ी हैं। उनके पिता विनोद सोनी एवं दादा स्व. रामनिरंजन सोनी का नाम राजनांदगांव से जुड़ा होने के कारण उनकी इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर संस्कारधानी में भी हर्ष का माहौल है।
स्वाति ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन, गुरुजनों के मार्गदर्शन तथा माता-पिता के प्रोत्साहन और सहयोग को दिया है। उनकी यह उपलब्धि महिला खिलाडिय़ों, युवाओं एवं नई खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर तीन पदक जीतकर स्वाति ने साबित किया है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास से सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल की जा सकती हैं।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web