CNIN News Network

राजधानी में गाय माता को रक्षा सूत्र बाँधने की जरूरत - शासन जमीन उपलब्ध करावे तो जैन समाज 1000 गायों की गौशाला खोलेगा

28 Aug 2026   174 Views

राजधानी में गाय माता को रक्षा सूत्र बाँधने की जरूरत - शासन जमीन उपलब्ध करावे तो जैन समाज 1000 गायों की गौशाला खोलेगा

Share this post with:

00 चमत्कारी जैन दादाबाड़ी में श्रद्धालुओं ने दादागुरुदेव को राखी बांधकर आशीर्वाद लिया
रायपुर।खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी द्वारा प्रतिष्ठित चमत्कारी श्री जिनकुशल सुरि जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में जारी 21 दिवसीय इक्तिसा जाप में रक्षाबंधन के अवसर पर श्रद्धालु दादागुरुदेव को राखी बांधकर समर्पण भाव प्रकट किया। 
श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि राखी पूनम के अवसर पर दादागुरुदेव के महापूजन के दौरान बच्चे व श्रद्धालुओं ने दादागुरुदेव को समर्पण भाव से राखी बांधी व स्वयं के कलाई पर दादागुरुदेव के आशीर्वाद स्वरूप रक्षा पोटली बांधी। रक्षापर्व के अवसर पर अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने कहा कि राजधानी में गाय माता को रक्षा सूत्र बाँधने की महती आवश्यकता है। दादागुरुदेव के महापूजन अवसर पर जैन समाज के श्रद्धालुओं ने संकल्प लिया कि छत्तीसगढ़ शासन , नगर निगम या हाउसिंग बोर्ड जमीन उपलब्ध करावे तो शीघ्र 1000 गायों के रखरखाव हेतु शेड निर्माण कर जैन गौशाला का व्यवस्थित संचालन किया जावेगा। इस हेतु श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट शीघ्र माननीय मुख्यमंत्री से भेंटकर जैन समाज की भावनाओं से अवगत करवाएगा। 
ट्रस्टी नीलेश गोलछा व डॉ योगेश बंगानी ने बताया कि 21 दिवसीय दादागुरुदेव इक्तिसा जाप में प्रतिदिन 11 गुरुभक्त परिवारों द्वारा समर्पित भावों से जाप किया जाता है। प्रतिदिन सभी श्रद्धालुओं को प्रभावना दी जाती है। महासचिव महेन्द्र कोचर ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों में प्रभावना हमारी संस्कृति है लेकिन प्रलोभन विकृति है , इनसे बचना चाहिए। खरतरगच्छ महिला परिषद की राष्ट्रीय संगठन मंत्री मंजू कोठारी ने बताया कि 21 दिवसीय दादागुरुदेव इक्तिसा जाप के पूर्णाहुति पूजन के अवसर पर 30 अगस्त रविवार को रात्रि 8 बजे से प्रसिद्ध भजन सम्राट श्री राहुल झाबक द्वारा गुरुभक्ति रखी गई है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web