Share this post with:
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के जारी आदेश पर महावीर निर्वाण दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम के परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस - मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश रायपुर नगर पालिक निगम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किया गया है।
महावीर निर्वाण दिवस पर रविवार 8 नवंबर को नगर पालिक निगम रायपुर के जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस-मटन के विक्रय पर प्रतिबंध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और इस हेतु अपने अपने संबंधित जोन क्षेत्रों में मांस मटन विक्रय की दुकानों का सतत पर्यवेक्षण करेंगे। नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर प्रतिबंध आदेश का व्यवहारिक पालन करवाने होटलों में उक्त पावन पर्व दिवस महावीर निर्वाण दिवस पर मांस-मटन विक्रय करते पाए जाने पर संबंधित स्थल पर तत्काल उसकी जप्ती करते हुए संबंधित व्यक्ति, संस्था के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
Share this post with:
05 Nov 2026 26 Views
04 Nov 2026 36 Views
03 Nov 2026 62 Views
03 Nov 2026 54 Views