Share this post with:
* सराफा व्यापार के हित में मिसाल साबित होगा यह महासम्मेलन
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में रविवार 28 जून को रामदेव लॉन, 36 मॉल के बगल, मंगला, बिलासपुर में प्रदेश स्तरीय सराफा महासम्मेलन एवं तृतीय आमसभा का आयोजन किया गया है जिसमें प्रदेश भर से 5 हजार से अधिक सराफा व्यापारी व प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। सम्मेलन की पूर्व संध्या एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी ने कहा कि हमारे दो वर्ष उपलब्धियों से परिपूर्ण रहे हैं। संगठन ने व्यापारियों को एक नई पहचान और मजबूती दी है। अब हमारा लक्ष्य 251 इकाइयों का गठन, जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क की स्थापना, व्यापारियों की सुरक्षा को और मजबूत करना तथा बीएनएस की धारा 317 का सरलीकरण सुनिश्चित करना है। हमें विश्वास है कि तीसरा वर्ष संगठन के लिए नई मिसाल स्थापित करेगा। यह महासम्मेलन इन प्रयासों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
महासम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री व नगरीय निकाय मंत्री श्री अरूण साव,अतिविशिष्ट अतिथि केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री श्री विजय शर्मा,विशिष्ट अतिथि उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं खगरिया (बिहार) के सांसद श्री राजेश वर्मा होंगे।अन्य सम्मानित अतिथियों में विधायक अमर अग्रवाल,विधायक धरमलाल कौशिक,विधायक धरमजीत सिंह,विधायक सुशांत शुक्ला,विधायक अटल श्रीवास्तव,अध्यक्ष क्रेडा श्री भूपेन्द्र सवन्नी,अध्यक्ष पाठ्यपुस्तक निगम श्री राजा पांडेय,अध्यक्ष सीएमडीसी श्री सौरभ सिंह,पूर्व विधायक कृष्णकुमार बांधी,चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष सतीश थौरानी,छग सराफा एसोसिएशन के आधार स्तंभ श्री शिवराज भंसाली शामिल रहेंगे।
प्रथम सत्र का कार्यक्रम-
अतिथि आगमन,प्रदेश अध्यक्ष का उद्बोधन,अतिथियों का उद्बोधन व मार्गदर्शन,जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क के लिए भूमि प्रदान करने हेतु राज्य सरकार का आभार,स्वर्णकला बोर्ड गठन की मांग,धारा 317,बीएनएस 411 आईपीसी दुरुपयोग रोकने हेतु व्यापारिक हित में सरलीकरण की मांग,सराफा रत्न से सम्मान संस्थापक सदस्यों पूर्व सभी अध्यक्षों व सक्रिय सदस्यों का,अतिथियों का सम्मान।
दूसरे सत्र का कार्यक्रम-
पुलिस प्रशासन व स्थानीय शासन प्रमुख द्वारा कानून व सुरक्षा से संबंधित मार्गदर्शन,दिशा निर्देश व सुझाव। बीआईएस व जीएसटी के प्रमुख अधिकारियों द्वारा कार्यशाला,नए संविधान के अनुरूप ईकाई सदस्यों से एकमुश्त सदस्यता शुल्क संग्रहण प्रारंभ,खुला मंच चर्चा,अन्य विषय अध्यक्ष की अनुमति से,सभी एसोसिएशन सदस्यों का सम्मान,आभार व समापन।
प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल सोनी ने बताया कि जनवरी 2024 में प्रदेश में संगठन की लगभग 60 सक्रिय इकाइयाँ थीं। संगठन विस्तार अभियान के परिणामस्वरूप जून 2024 तक यह संख्या बढ़कर 91 से अधिक हो गई तथा वर्तमान में प्रदेशभर में 125 से अधिक इकाइयाँ संगठन से जुड़ चुकी हैं।उन्होंने बताया कि संगठन का संकल्प प्रदेश के प्रत्येक सराफा व्यापारी को एक सशक्त मंच से जोड़ते हुए 251 इकाइयों का गठन करना है। इसी उद्देश्य से सभी संभागों में आमसभाओं का आयोजन, संभागीय प्रतिनिधियों की नियुक्ति तथा निरंतर जन-संवाद एवं संगठन विस्तार अभियान संचालित किए जा रहे हैं। संगठन के इस व्यापक विस्तार अभियान ने पूरे प्रदेश के सराफा व्यापारियों में एकता, विश्वास एवं सहभागिता को और अधिक मजबूत किया है।
आयोजन को ऐतिहासिक व यादगार बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल सोनी के नेतृत्व में प्रदेश सचिव श्री प्रकाश गोलछा, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री हर्षवर्धन जैन, अध्यक्ष ,अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं समन्वयक श्री प्रदीप मारोठी घोरपड़े, कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कानुगा (रायपुर संभाग), श्री उत्तमचंद भंडारी (दुर्ग संभाग), श्री पवन अग्रवाल (बिलासपुर संभाग), श्री राजू दुग्गड़ (बस्तर संभाग), श्री राजेश सोनी (सरगुजा संभाग), संगठन मंत्री श्री सुनील सोनी, मीडिया प्रभारी श्री आलोक सोनी, जिला अध्यक्ष श्री कल्याण सिंह, जिला सचिव श्री दीपक सोनी एवं कार्यकारी अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी के अलावा आयोजन समिति के पंकज करैख, श्री राजेश शाह, श्री अजय सराफ, श्री प्रमोद वर्मा, श्री नवनाथ आवले, श्री सूरज सोनी, श्री शशांक स्वर्णकार, श्री राजू पारेख एवं श्री सज्जन सोनी ने पूरी ताकत झोंक दी है। निश्चित ही यह सम्मेलन सराफा व्यापार के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
Share this post with:
27 Jun 2026 11 Views
27 Jun 2026 5 Views
26 Jun 2026 32 Views
25 Jun 2026 19 Views
25 Jun 2026 29 Views
24 Jun 2026 21 Views
23 Jun 2026 48 Views
23 Jun 2026 41 Views
22 Jun 2026 40 Views